Post Views: 66
Cancer Warning Symptoms: छोटी आंत का कैंसर (Small Intestine Cancer) एक दुर्लभ लेकिन गंभीर स्थिति है, जो छोटी आंत की कोशिकाओं की अनियंत्रित वृद्धि के कारण होती है. छोटी आंत पाचन तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो पोषक तत्वों को अवशोषित करने, पाचन में मदद करने वाले हार्मोन का उत्पादन करने और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में सहायक होती है.
छोटी आंत का स्वस्थ रहना शरीर के लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि यह बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में भी अहम भूमिका निभाती है. अगर छोटी आंत में कैंसर होता है, तो शरीर में कई बदलाव(Cancer Warning Symptoms) दिखाई दे सकते हैं. इस लेख में हम छोटी आंत के कैंसर के लक्षण, कारण और बचाव के उपायों पर चर्चा करेंगे.